थाना आईटीआई पुलिस द्वारा गुम हुए तीन मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये गये

खबरे शेयर करे :

थाना आईटीआई पुलिस द्वारा गुम हुए तीन मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये गये

काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस द्वारा गुम हुए तीन मोबाईल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र मे गुम होने वाले मोबाईल फोन को सीईआईआर के माध्यम से बरामद करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन मे सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाईल फोन को बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस पोर्टल में नियुक्त हेड कांस्टेबल हेम चन्द्र और कांस्टेबल संदीप नेगी द्वारा गुम हुए मोबाइल का डाटा पोर्टल में अपलोड कर सीईआईआर पोर्टल पर रोज निगरानी रखते हुए बुधवार को संतोष खैर पुत्र गंगा सिंह निवासी राधे हरि डिग्री कॉलेज छात्रावास थाना आईटीआई, काशीपुर का दस हजार कीमत का मोबाईल, नवनीत सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी राजाजीपुरम कॉलोनी हेमपुर स्माइल थाना आईटीआई काशीपुर का साढ़े सोलह हजार कीमत का मोबाईल तथा मनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द थाना आईटीआई का तेरह हजार कीमत का मोबाईल फोन जो थाना आईटीआई क्षेत्रान्तर्गत गुम हो गये थे, को बरामद कर आज मोबाइल मालिकों को इसकी जानकारी देकर थाना आईटीआई बुलाया गया तथा बरामद फोन को उन्हें प्रदान किये गये।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :