रामलीला का आकर्षण रहने वाले सीता हरण में इस वर्ष होगा बदलाव, 20 साल से साधु रावण का अभिनय करने वाले पूर्व विधायक ठुकराल नहीं करेंगे मंचन

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर। शहर स्थित इंद्रा कालोनी में श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला में आकर्षण कहे जाने वाले सीता हरण में इस वर्ष कुछ बदलाव देखने को मिलने वाला है। साधु रावण का अभिनय करने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल इस वर्ष अभिनय नहीं करेंगे। ख़बर पड़ताल से खास बातचीत में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि कुछ निजी कारणों के चलते वह इस बार प्रभु श्री राम की लीला में अभिनय नहीं करेंगे।

बताते चलें पूर्व विधायक ठुकराल का अभिनय शहर व आस पास के लोगों को काफी लुभाता था, जिसके चलते रामलीला प्रांगण में लोगों की भीड़ उमड़ जाती थी। वहीं अपनी दबंग आवाज़ के चलते श्री ठुकराल के डायलॉग लोगों के रोंगटे खड़े कर देते थे और दर्शकों की तालियों की गिड़गिड़ाहट पूर्व विधायक ठुकराल का उत्साहवर्धन करती थी। लेकिन इस वर्ष श्री ठुकराल द्वारा साधु रावण का अभिनय न किये जाने से दर्शकों का मन थोड़ा उदास है। वहीं देखने वाली बात होगी कि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की साधु रावण का अभिनय कौन किस प्रकार निभा पायेगा, जो दर्शकों का मन जीत सके।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :