देवभूमि की अस्मिता बचाओ, भाजपा नेताओं से चेली-ब्वारी बचाओ: करन माहर

खबरे शेयर करे :

देवभूमि की अस्मिता बचाओ, भाजपा नेताओं से चेली-ब्वारी बचाओ: करन माहर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहर ने आज हल्द्वानी मे प्रेसवार्ता कर प्रदेशवासियों से भाजपा नेताओ से चेली-ब्वारी बचाने का आह्वान किया।
करन माहरा ने कहा कि भाजपा राज मे देवभूमि की अस्मिता खतरे में पड़ गयी है। बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही बेटियों को नोच रहे है।

महिलाओं के साथ अपराध के मामलों में हिमालयी राज्यो मे उत्तराखंड पहले स्थान पर है। महिला अपराध साल दर साल बड़ रहे है, जिसमें भाजपा नेताओं का भी सहयोग है। *ये धामी सरकार की मुख्य उपलब्धि है।*

विगत 2 माह में ही नैनिताल जिले के हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्रो में ही 24 से अधिक महिला अपराध से जुड़े मामले मीडिया के माध्यम से उजागर हुवे है तो सोचिए पूरे प्रदेश का क्या हाल होगा।

करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जाँच क्यो नही हो रही, क्यो 1 साल बीत जाने के उपरांत भी अंकिता न्याय से वंचित है। समय रहते अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जाँच होती और VVIP व्यक्ति का नाम सामने आ जाता तो कई भाजपा के सफेदपोश नेताओ के नाम सार्वजनिक होते। अंकिता भंडारी सहित ऐसे सैकड़ो मामले है जो न्याय की राह देख रहे है।

महिला अपराधों पर भाजपा का दोहरा नजरिया और राजनीति बिल्कुल सही नही है। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित हो।

प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर भाजपा महिला मोर्चा का चुप रहने पर अफसोस व्यक्त करते हुवे करन माहरा जे कहा कि भाजपा महिला नेत्रियां निर्भया केस के समय सड़क पर उतर कर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रही थी अब जब भाजपा नेताओं पर ही महिला उत्पीड़न के आरोप साबित हो रहे है उस पर महिला नेत्रियां मौन उपवास पर चली गयी है और जब मैं प्रदेश की अस्मिता के लिए पदयात्रा निकालता हु तो यही महिला मोर्चा पुतले दहन कर मौन उपवास तोड़ देता है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था बेदम है। अपराधियों के हौसले बुलंद है। देवभूमि अपराधियों की ऐशगाह बन कर रह गयी है। खुले आम दिनदहाड़े, डकैती, लूटपाट और हत्याएं, बलात्कार किये जा रही है। कानूनी कार्यवाही में देरी और ढिलाई से अपराधियों के हौसले बुलंद है। उधमसिंह नगर नर्स हत्याकांड प्रकरण पर एसएसपी उधमसिंह नगर के बयान पर आपत्ति दर्ज करते हुवे करन माहरा ने कहा कि जब कानून के रक्षक ही इस प्रकार की बाते करने लग जाये तो विकृत मानसिकता के लोगो को बल मिलेगा ही। जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बेतुके बयान दे कर अपनी जिम्मेदारी से मुँह नही मोड़ सकते। मुख्यमंत्री धामी इस मामले का तुरंत संज्ञान ले एसएसपी उधमसिंह नगर को जवाब तलब करे और उनसे सार्वजनिक माफी मंगवाए।

बनभूलपुरा प्रकरण भी शासन प्रशासन की नाकामी का ही परिणाम है। शासन प्रशासन की नाकामी के कारण देवभूमि देश दुनिया में शर्मसार हुयी है, जिसका खामियाजा आम जनता ने भुगता है।

प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंफ सिंह बिष्ट, वरिष्ठतम कांग्रेसी हरीश मेहता, पीसीसी सतीश नैनवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, प्रदेश सचिव सुहैल सिद्दीकी, प्रदेश सचिव राजेन्द्र बिष्ट (रज्जी), पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, पीसीसी भागीरथी बिष्ट, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जया कर्नाटक, पार्षद राधा आर्य, कुमाऊँ मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, कांग्रेस पंचायत प्रकोस्ट के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज बिष्ट, महानगर मीडिया प्रभारी आशीष कुडाई, प्रदीप बिष्ट, गिरिजा तड़ागी, उदित करायत उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :