रुद्रपुर” ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर” ट्रेन से कटकर युवक की मौत, सुसाइड की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रुद्रपुर, खबर पड़ताल: नए साल की शुरुआत से पहले रुद्रपुर के हंस विहार कॉलोनी के पास एक युवक की देर रात गुजरने वाली ट्रेन से कटकर मौत हो जाने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज होशियार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

प्रारंभिक जांच में इसे सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। हालांकि मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन आदि बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त (पहचान) नहीं हो पाई है।

आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास के थानों और स्थानीय निवासियों से संपर्क कर युवक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


खबरे शेयर करे :

चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


खबरे शेयर करे :