रुद्रपुर नगर निगम चुनाव: जनता का भाजपा से मोहभंग, बदलाव की ओर संकेत, इंटरनल सर्वे से मिली रिपोर्ट

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज होती जा रही हैं। जिससे अब जनता का मूड बदलता दिख रहा है। शहर के लोग अब भाजपा से परे होकर कांग्रेस पर मन बनाने की चाह में है, जोकि जनता के सर्वे में साफ देखने का मिल रहा है। बता दें बीते एक दशक तक भाजपा का दबदबा रहा, लेकिन इस बार स्थिति अलग नजर आ रही है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा के मेयर का कब्जा रहने के बावजूद जनता अब बदलाव के मूड में दिखाई दे रही है। जहां भाजपा अब तक मोदी, योगी व हिन्दूत्व के नाम पर वोट मांगती रही है, वहीं इस बार जनता स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे भाजपा को मुंह की खानी पड़ सकती है।
ख़बर पड़ताल के इंटरनल सर्वे और जनता से बातचीत में यह साफ हुआ है कि लोग इस बार अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। कांग्रेस इस बार भाजपा के सामने प्रमुख चुनौती बनकर उभरी है। दोनों दलों के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।

मलिन बस्तियों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी
रुद्रपुर की मलिन बस्तियों में भाजपा के प्रति नाराजगी स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रही है। पिछले 10 सालों में इन इलाकों में जो विकास कार्य अपेक्षित थे, वे नहीं हुए। जनता का कहना है कि उन्हें भाजपा के वादों से अब विश्वास उठ चुका है। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी को लोगों का समर्थन मिल रहा है।

स्थानीय मुद्दों पर जोर
इस बार नगर निगम चुनावों में स्थानीय मुद्दे, जैसे सड़कें, सफाई, जल निकासी और बुनियादी सुविधाएं, प्रमुख एजेंडे पर हैं। जनता का कहना है कि भाजपा के शासन में इन बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।

मेयर पद पर कांग्रेस को बढ़त
मेयर पद के लिए कांग्रेस के पक्ष में बढ़ता रुझान ख़बर पड़ताल के सर्वे में सामने आया है। लोगों का मानना है कि भाजपा को एक दशक तक मौका देने के बाद अब अन्य विकल्पों को मौका देना चाहिए। जिससे शहर का विकास हो सके व शहर में अन्य प्रोजेक्ट आ सके जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके।

भाजपा की रणनीति सवालों के घेरे में
भाजपा अब भी हिंदुत्व और मोदी-योगी के चेहरे पर वोट मांगने की कोशिश कर रही है, लेकिन जनता इस बार इन चुनावों को राष्ट्रीय राजनीति से अलग मान रही है। स्थानीय नेताओं और पार्षद प्रत्याशियों की छवि भी इस बार बड़ा फैक्टर बन रही है, जिससे चुनावी माहौल बदल सकता है।

क्या बदलाव संभव है?
रुद्रपुर के इस चुनाव में जनता के रुख से यह स्पष्ट हो रहा है कि बदलाव की लहर चल रही है। मलिन बस्तियों से लेकर शहरी इलाकों तक कांग्रेस मजबूत दावेदार के रूप में उभर रही है। अब देखना होगा कि मतदान के दिन यह बदलाव कितना असर दिखाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :