एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया

खबरे शेयर करे :

एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया

रुद्रपुर -एकल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 147 जगह रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। एकल अभियान से जुड़ी बहनों ने प्रदेश भर में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधे जहां अधिकारियों ने उन बहनों को रक्षा का वचन दिया। रुद्रपुर में भी बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, कोतवाल मनोहर दसोनी समेत सीपीयू कर्मियों व अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे । बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक है ।जहां बहने अपने भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं साथ ही भाइयों से यह वचन लेती हैं कि वह जीवन पर्यंत उनकी रक्षा करेंगे। इस दौरान स्नेह पाल, भारत भूषण चुघ, अरविंद कनौजिया ,विनय बत्रा, विजय भूषण गर्ग, गजेंद्र प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :