देहरादून के श्रीदेव भूमि कालेज में नदी का पानी घुसने से 250 छात्र-छात्राएं फंस गए। पुलिस और एसडीआरएफ ने तुरंत बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला। भगदड़ में कुछ छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं एक अन्य घटना में एनडीआरएफ के जवान ने टौंस नदी में फंसे एक व्यक्ति को जान जोखिम में डालकर बचाया।
- 250 छात्र-छात्राएं कालेज व हाेस्टल के अंदर फंसे, पुलिस व एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
- भगदड़ के चलते कई छात्र-छात्राएं हुए चोटिल, एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला




