नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया

दिनेशपुर। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन काबल सिंह विर्क ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री धामी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वार्ड-एक से नौ तक सभी लिंक मार्ग बरसात से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग से पुनर्निर्माण कराने, जगह-जगह क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक करवाने लिए जल संस्थान विभाग को निर्देशित करने, प्रधानमंत्री आवास का शेष भुगतान लाभार्थियों के खातों में शीघ्र डलवाने, नगर में जल भराव से निपटने के लिए नहर व नालियों की मरम्मत करवाने की मांग की। उन्होंने निकाय चुनाव से पूर्व मतदाता सूची में छूटे नामों को शामिल करने की अपील की। पूर्व चेयरमैन काबल सिंह विर्क ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र सभी समस्याओं को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रंजीत विश्वास, गुरमुख सिंह विर्क, विजय प्रजापति, अनमोल सिंह संधू आदि मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :