*मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा पहुंचकर सुनी जनता की समस्याएं* 

खबरे शेयर करे :

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार की दोपहर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपने ग्रह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। जहां सर्वप्रथम मुख्यमंत्री को लोहियाहेड स्थित हेलीपैड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता के द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एकत्रित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के निवारण हेतु तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड के हर वर्ग के नागरिक की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास को जारी रखना। जिसके लिए हमारी सरकार संकल्प के साथ होकर कार्य कर रही है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी नगला स्थित अपने पैतृक घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह रामधारी, सतीश गोयल, गोपाल बोरा, नवीन बोरा, जीवन धामी, सूरज धामी, अमित पांडे के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता उपस्थित रही।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :