रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के करीबी बंटी कोली की सड़क हादसे में मौत।

खबरे शेयर करे :

रामपुर। उत्तराखंड के रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के करीबी और पुत्र समान माने जाने वाले बंटी कोली की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बंटी कोली उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शाहबाद/बिलारी इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार गन्ने से भरी एक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार करीब 70 किमी प्रति घंटा थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि बंटी कोलीनके अंग भंग हो गए और मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे में कार में सवार अन्य भी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रामपुर के शाहबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने खबर पड़ताल से बातचीत में गहरे दुःख के साथ कहा कि “बंटी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा थे, और उनकी मौत ने उनके परिवार को उजाड़ दिया है।” हादसे की खबर मिलते ही राजकुमार ठुकराल अपने परिजनों, समर्थकों और बंटी कोली के परिजनों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :