महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

खबरे शेयर करे :

महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु और एसिड मिलाने के दौरान यह विस्फोट हुआ। आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार यह एक अत्यधिक रिएक्टिव प्रोसेस था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।Hero Image

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार शाम ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक मजदूर की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। धमाका लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में गुरुवार शाम को हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे फैक्ट्री में तब धमाका हो गया, जब धातु और एसिड को मिलाया जा रहा था। इस वक्त वहां 5 मजदूर मौजूद थे। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि यह अत्यधिक रिएक्टिव प्रोसेस था, जिसके कारण विस्फोट हो गया।

एक मजदूर की मौके पर मौत

उन्होंने कहा कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

धमाके के तुरंत बाद अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज करने के लिए अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :

    Dehradun Flood: लापता लोगों की तलाश तेज, प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; हालात पर सीएम ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दून घाटी में आई आपदा में लापता हुए छह और लोगों के शव मिले हैं। इनमें चार शव देहरादून में और दो शव सहारनपुर के मिर्जापुर यमुना नदी…


    खबरे शेयर करे :