किरोड़ा नाले मे गिरा वाहन,छः लोगो को बचाया दो अभी भी लापता।

खबरे शेयर करे :

टनकपुर। टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर किरोड़ा नाले के पास मैक्स वाहन नाले में बह गया। सूचना पर प्रशासन और बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जीप में कुल 9 लोग सवार थे। बचाव दल ने छह लोगों को रेस्क्सू किया है। हादसे में एक किशोरी की मौत की खबर है जबकि दो अन्य लापता है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीप सवार लोग जनपद उधमसिंह नगर के ग्राम पकड़िया के रहने वाले हैं। बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।
उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मृतक किशोरी की शिनाख्त 17 वर्षीय बलविंदर कौर के रूप में हुई है जबकि सोना कौर और मंगल सिंह लापता हैं, उनकी तलाश की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :