बाइक से जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत

खबरे शेयर करे :

ऋषिकेश। हरिद्वार से गंगाजल लेने के लिए बाइक से जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार बताए जा रहे हैं जिनमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है जबकि दोनों शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव पैतृक गांव के लिए भेज दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। मुंडियाकी गांव के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया जिससे मौके पर दो युवकों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि हादसे में मानवेन्द्र निवासी बहादुरपुर रहचोई कोतवाली छर्रा जिला बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश और अमित (28) निवासी ग्राम कमौना थाना छतारी जिला बुलंदशहर की मौत हो गई। अमित की बुआ का बेटा बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि मानवेन्द्र दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अमित दादरी में नौकरी करता है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :