मंगोली पास दो कारों की भिड़ंत,एक युवक की मौत।

खबरे शेयर करे :

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी रोड में मंगोली पास दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कालाढूंगी स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता अखिल साह जिला कोर्ट में अधिवक्ता है जबकि माता अनुपमा साह नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूल मोन लाल साह विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य हैं। मृतक अवनीश साह ने एमबीबीएस किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तल्लीताल निवासी अवनीश साहअपनी कार संख्या यूके04पी-4666 में कालाढूंगी से नैनीताल की ओर आ रहे थे। वह मंगोली के समीप पहुंचे ही थे कि मोड़ में सामने से आ रहे दिल्ली के पर्यटक की कार संख्या- डीएल2सीबी- 0687 से उसकी कार सामने से भिड़ गई। दोनों कारों की भिड़ंत में अवनीश बुरी तरह जख्मी हो गए। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कार से बाहर निकाल कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :