मोतीनगर मे दूध के टेंकर और ऑटो मे जबरदस्त टक्कर,तीन लोगो की हालत गंभीर।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोतीनगर के पास दूध का कैंटर और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा, घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सभी घायलों को 108 सेवा की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोतीनगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा और ऑटो सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे सात लोग घायल हो गए। घटना में ऑटो चालक काफी देर तक ऑटो में फंसा रहा। स्थानीय लोगों ने काफी मशकत के बाद चालक को ऑटो से बाहर निकाला। सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा की ऑटो चालक लालकुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था, जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रहा था, जहां दोनों के आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सभी घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :