हल्द्वानी।जवाहर नगर निवासी आठ वर्षीय बच्चा नहाते समय गोला नदी मे बहा,वहाँ पर मौजूद लोगो ने उसके काफी आगे बह जाने पर बड़ी मुश्किलों से नदी से बाहर निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरजीत (8) अपने दोस्तों के साथ गोला नदी मे नहाने गया था,लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हो जाने की वजह से उसने अपना संतुलन खो दिया और बह गया।वहाँ पर मौजूद लोगो ने उसको बड़ी मुश्किलों से बहार निकला,पुलिस को सूचना मिलते ही उस बच्चे को सुशीला तिवारी अस्पताल मे ले जाया गया जहा डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम ना करने की अपील की है।



