ऋषिकेश पहुचे आरएसएस प्रमुख,किया एम्स मे माधव सेवा सदन का लोकार्पण

खबरे शेयर करे :

  1. ऋषिकेश। एम्स ऋषेकेश में आने वाले मरीजों के तीमारदारों की मदद के लिए वीरभद्र रोड पर बने माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत ने किया। विश्राम सदन के 122 कमरों में 430 बेड पर रहने और खाने-पीने की सस्ती सुविधा मरीजों के तीमारदारों को मिलेगी। बुधवार को माधव सेवा विश्राम सदन का लोकार्पण करने मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक ऋषिकेश पहुंचे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश पोखरिया निशंक सहित कई दिग्गज नेता भी आए। डॉ मोहन भागवत ने सदन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि इस विश्रम सदन के निर्माण होने से एम्स में आने वाले मरीजों के तीमारदारों को बहुत ज्यादा सुख सुविधाएं सस्ती दरों पर मिलेगी। कहा कि सेवा मानव का परम धर्म है। आज जनसेवा में लोक संपर्क महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन जब लोक संपर्क का अभाव होगा तो जनसेवा का उद्देश्य कैसे प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आज भारत की विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ी है, आज कोई देश भारत पर बुरी नजर रखता है तो उसे घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि यह सेवा सदन सेवा और समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :