राजेश पूरी जिला अध्यक्ष और प्रज्ञान भारद्वाज जिला महामंत्री बने

खबरे शेयर करे :

  • हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्सवान ने वरिष्ठ ट्रांसपोर्ट व्यवसाई राजेश पूरी को जिला नैनीताल का अध्यक्ष और प्रज्ञान भारद्वाज को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश पूरी विगत 20 वर्षों से व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत हैं और पूर्व में बीडीसी मेंबर के रूप में जनहित की सेवा दे चुके हैं। प्रज्ञान भारद्वाज शहर में अपनी तेजतर्रार छवि के लिए जाने जाते हैं। उन्होने आशा जताई कि दोनो पदाधिकारियों के मनोनयन से संगठन को भी मजबूती मिलेगी। दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति पर डा. धर्म यादव, सुभाष मोंगा, राजेन्द्र फर्सवाण, प्रकाश हर्बाेला, भगवान सहाय, राजीव अग्रवाल, विरेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, शकील अहमद, देवेश अग्रवाल, ऋषभ पाठक, विनोद आनंद, राजीव वर्मा, गौरव अग्रवाल, शंकर भुटियानी, अस्मित गुजराल, विशाल जुनेजा, प्रमोद गोल्डी, राजेंद्र अग्रवाल मुन्ना, धरमू बॉस, नुसरत सिद्दीकी, पीयूष गोयल, चमन गुप्ता, रामप्रसाद कश्यप, सुनील बमेठा, सुशील मोंगिया आदि ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :