प्राणमति नदी में बनी ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत

खबरे शेयर करे :

चमोली। जिले के थराली में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्राणमति नदी में बनी ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग थराली द्वारा थराली-पैनगढ़ मोटर मार्ग पर प्राणमती नदी पर मैनवल ट्रॉली का निर्माण किया गया था। सुबह थराली गांव में रहने वाला 42 वर्षीय विनोद बिष्ट पुत्र यशपाल बिष्ट ट्राली की मदद से नदी पार कर रहा था इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया और तमाम लोग सीएचसी थराली पहुंच गए और लोक निर्माझा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम थराली अबरार अहमद, तहसीलदार दिग्पाल सिंह नेगी, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश मोहन गुप्ता, सहायक अभियंता जेके टम्टा और थानाध्यक्ष पंकज कुमार सीएचसी पहुंच गए।
ग्रामीणों का कहना है कि पिंडर की सहायक नदी प्राणमती पर बना पुल 1 वर्ष पहले बह गया था जिसके बाद ग्रामीण पुल बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन पुल का निर्माण नहीं बन पाया। ग्रामीण लकड़ी से बने अस्थाई पुल की मदद से आवाजाही कर रहे थे। जून में हुई बारिश से लकड़ी का पुल बह गय। पुल बह जाने के बाद ग्रामीणों ने बरसात तक के लिए ट्राली का निर्माण करने की मांग की। जिसके बाद लोनिवि ने ट्राली निर्माझा का काम शुरू कर दिया। ट्राली का निर्माण पूरा हो पाता, इससे पहले ही लोगों ने पुल से आवाजाही शुरू कर दी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :