कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने आज आपदा में क्षतिग्रस्त गौला पुल और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गौला पुल और स्टेडियम के हुए नुकसान को बारीकी से देखा उन्होंने एनएचआई पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा के उपाय को लेकर चर्चा की पत्रकारों से बातचीत करते हुए कमिश्नर एवम सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बताया गौला पुल को हल्के वाहनों के लिए 20 दिन में खोल दिया जाएगा जिसको लेकर उनके द्वारा एनएचआई के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वह दिन-रात काम करके पुल पर यातायात को हल्के वाहनों के लिए खोलें स्टेडियम के पास 300 मीटर से अधिक जमीन का हिस्सा आपदा में भू कटाव की भेंट चढ़ गया है जिसको किस तरह से मजबूत उपाय करके बचाना है इस पर भी उन्होंने अधिकारी को काम करने के निर्देश दिए हैं चीफ सेक्रेटरी के स्तर पर स्टेडियम और गौला पुल को लेकर बैठक भी होनी है जिसमें इन सभी बिंदुओं पर चर्चा होगी फिलहाल गौला पुल पर 20 दिनों के अंदर हल्के वाहनों के लिए यातायात को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :