तीसरी नजर खबर का असर..प्रशांत अग्रवाल
हल्द्वानी । जज फार्म मे हाइटेंशन लाइन की चपेट मे आकर एक मजबूर की मौत के प्रकरण मे अभी हल्द्वानी विकास प्राधिकरण ने कार्यवाही करते हुए निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार मजदूर की जान की किमत 3 लाख लेने के बाद मामला निपटा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आज रम्भा देवी के निर्माणाधीन तिमंजिले भवन पर सरल साह (मूल निवासी बिहार) हाल निवासी खाचडी मौहल्ला बरेली रोड काम कर रहा था अचानक हाइटेंशन लाइन की चपेट मे आ गया जिसके चले उसके साथियों द्वारा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहा उसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करने के बाद मेडिकल कालेज चौकी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।



