पहाड़ो मे हो रही मुसलाधार बारिश ने बढ़ाया गोला का जल स्तर,तराई क्षेत्रो मे खतरा बढ़ा।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी।तराई क्षेत्रो के साथ पहाड़ो मे हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गौला नदी का जलस्तर भी अब बढ़ने लगा है जिसके बाद प्रशासन ने तराई के जिलों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही हल्द्वानी के गौला बैराज से 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों में हो रही बारिश से गौला नदी पूरे उफान पर है, जिससे कहीं ना कहीं तराई के क्षेत्रों में खतरा पैदा हो सकता है। भारी बारिश से कुमाऊँ में 2 नेशनल हाइवे, 13 स्टेट हाइवे और 109 ग्रामीण मार्ग बंद है जिन्हें खोलने के लिए लगातार प्रशासन की टीम काम कर रही है। हल्द्वानी के कलसिया, रकसिया और देवखड़ी बरसाती नालों का लगातार प्रशासन निरीक्षण और राहत बचाव कर रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर भेज रहे हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :