वन कर्मियों की लकड़ी तस्करों से सांठ गांठ

खबरे शेयर करे :


हल्द्वानी। जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे तस्करों के पास से जंगल से काटी गई लकड़ियां पकड़ना वन गुर्जरों भारी पड़ गया है। वन विभाग जहां वन गुर्जरों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तस्कर भी उन्हें अब धमका रहे हैं। यह कहना है अध्यक्ष वन पंचायत संघर्ष मोर्चा का। मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों की लकड़ी तस्करों के साथ सांठ गांठ होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। मोर्चा के अध्यक्ष तरूण जोशी ने कहा कि बीती पांच जून को वन गूर्जर अशरफ ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग में अवैध कटान की सूचना टॉल फ्री नंबर पर दी थी। आरोप है कि शिकायतकर्ता को वनाधिकारी प्रकाश चंद्र ने धमकाना शुरू कर दिया। वहीं 17 जुलाई को रनसाली रेंज में भी वन गुर्जरों ने तस्करों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली पर ले जाई जा रही शीशम, खैर, रोनी आदि की लकड़ियां बरामद कर ट्राली वन विभाग के सुपुर्द की थी लेकिन वन विभाग के अधिकारी शिकायत करने वाले गुलाम रसूल को ही धमकाने लगे। वन विभाग के कर्मचारियों ने उसकी बाइक सीज कर दी और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है।मोर्चा के अध्यक्ष तरुण जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के हजारों वन गुजरों व वन वासियों ने वनाधिकार कानून के तहत अपने दावे प्रस्तुत किये हैं। परंतु सरकार उनके दावों को स्वीकार करने के बजाए गुर्जरों का उत्पीड़न कर रही है।
समाजवादी लोक मंच के संयोजक मुनीष कुमार ने कहा कि वन गूर्जरों का सदियों से जंगलों से रिश्ता रहा है। उनके द्वारा की गई अवैध कटान की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए तथा शिकायतकर्ता वन गुजरों को संरक्षण दिया जाना चाहिए।
प्रेस वार्ता में किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती, मो. कासिम, अलीजान, अब्दुल गनी, गुलाम रसूल आदि मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :