गोला नदी उफान पर,काठगोदाम पुल पर यातायात पूर्ण बंधित।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ों में सभी गाड़, गधेरे और नदियाँ उफान पर हैं।

इस सीजन में गौला नदी में 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो तटवर्ती इलाकों के लिए गंभीर संकट का संकेत है। भारी पानी के बहाव के चलते काठगोदाम पुल में यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा, शेरनाला नाले में अत्यधिक पानी के बहाव के कारण हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग भी बंद हो गया है। रानीबाग HMT लमजाला को जाने वाले रास्ते पर एक बड़े पेड़ के गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।

काठगोदाम पुलिस टीम और चौकी प्रभारी फिरोज आलम ने मौके पर पहुंचकर JCB से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया और यातायात को सुचारू किया। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे मार्ग पर किसी भी असुविधा के लिए धैर्य बनाए रखें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :