देहरादून। डा. गौरव जोशी ने भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड देहरादून राज्य शाखा कार्यालय पहुंचकर कार्यकारी चेयरमैन का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने रेडक्रास समिति के कार्यों की समीक्षा भी की। भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के कार्यकार चेयरमैन डा. गौरव जोशी ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के अध्यक्ष/राज्यपाल द्वारा उत्तराखंड में रेडक्रॉस मानव सेवा से संबंधित कार्यों में गति लाने के लिए 5 लाख रेडक्रॉस सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 5 लाख रेडक्रॉस सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में डॉ जोशी ने वर्तमान मानसून अवधि के दौरान उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में राज्य शाखा द्वारा भेजी गई राहत सामग्री की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस समिति मानव सेवा हेतु समर्पित संस्था है। रेडक्रॉस समिति के समस्त स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से विभिन्न क्षेत्रों यथा- स्वास्थ्य, शिक्षा, आपदा प्रबंधन, क्षमता विकास प्रशिक्षण, रक्तदान, राज्य एवं भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग कर रहे है। इस दौरान चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी द्वारा प्रभारी महासचिव को निर्देश दिए कि मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय रेडक्रॉस समितियों से लगातार समन्वय बनाया जाए। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित रेडक्रॉस स्वयंसेवकों की सेवा लेने हेतु स्वयंसेवकों से निर्वाध समन्वय बनाया जाए। कार्यभार ग्रहण करने पर हरिश्चंद्र शर्मा प्रभारी महासचिव, मोहन खत्री कोषाध्यक्ष, रेडक्रॉस परिवार एवं बिट्स पिलानी ग्रुप के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर गौरव जोशी को पुष्प कुछ भेंट कर उनका स्वागत किया। बता दें कि रेडक्रॉस उत्तराखंड के निवर्तमान चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया का स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के दृष्टिगत उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में रेडक्रॉस गाइडलाइन के अनुसार वाईस चेयरमैन डॉ गौरव जोशी द्वारा चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी से संबंधित समस्त दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। इस दौरान राज्य शाखा कार्यालय में मुंशी चौमवाल राज्य आपदा प्रबंधन समन्वयक, प्रीति रावत कनिष्ठ सहायक, बिट्स पिलानी ग्रुप से प्रोफेसर चंद्रशेखर, विजेंद्र यादव एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।



