बरसाती नाले में बही दो बच्चियों के लिए देवदूत बनी दून पुलिस

खबरे शेयर करे :

देहरादून। दोपहर के समय हुई तेज बारिश के कारण चंद्रबनी क्षेत्र में बरसाती नाले में 02 बच्चियों के बहने की सूचना पर दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही
स्थानीय लोगो की सहायता से पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों को ढूढ़कर किया सकुशल रेस्क्यू।

मंगलवार को दोपहर के समय कोतवाली पटेल नगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से चंद्रबनी शांति विहार क्षेत्र में दो लड़कियों के बरसाती नाले में बहने की सूचना प्राप्त हुई थी, उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी आईएसबीटी मय पुलिस बल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा नाले में बही दोनों बच्चियों की तलाश हेतु आस पास के क्षेत्र में नाले के किनारे सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाइल्डलाइफ के पास नाले से दोनों बच्चियों को ढूंढ कर स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें नाले से सकुशल रेस्क्यू किया गया। बच्चियों के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस तथा बचाव कार्य मे सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया गया।।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :