उत्तराखंड के हल्द्वानी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मुखानी थाना क्षेत्रान्तर्गत फतेहपुर के बावन डॉट के पास एक युवक के रपटे में बहने की सूचना है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय ललित पालीवाल पुत्र स्व. रामदत्त पालीवाल मल्ला फतेहपुर उम्र 38 वर्ष आज बावन डाटञके रपटे में बह गया। इस सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे।



