देहरादून। मसूरी देहरादून मार्ग शिव मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से मार्ग बंद हो गया जिस कारण मार्ग के दोनों और वाहनों का लंबा जाम लग गया वहीं मसूरी से मरीज लेकर देहरादून जा रही एंबुलेंस भी फस गई जिससे मरीज को काफी परेशानी झेलनी पड़ी वही मार्ग बंद होने से लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ी कई लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में दिक्कतें पेश आ रही है। बताया जा रहा है कि मसूरी देहरादून मार्ग शिव मंदिर के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया। वह गनीमत रही कि पेड़ किसी गाड़ी के ऊपर नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के बाद मार्ग बंद होने की सूचना पर राजपुर पुलिस वन विभाग और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर हटाया गया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।



