रुद्रप्रयाग। जिले के चोपड़ा-डुंगरी मोटर मार्ग पर सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई है। जबकि हादसे में चार अन्य घायल हैं। गुरूवार की सुबह जिले के चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर एक वाहन संख्या यूके13ए 4341 दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ राहत और बचाव कार्य में जुट गए। टीम ने हादसे का शिकार हुए 6 लोगों का रेस्क्यू किया है।सड़क हादसे में में कल्पेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल और आरती पुत्री जीतपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल और देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल और आरती पुत्री जीतपाल घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग डुंगरी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



