ट्रक टाटा मैजिक में भिड़ंत, 8 की मौत

खबरे शेयर करे :

हरियाणा के जींद में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बिधराना गांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार जारी है।
घटना के अनुसार, रात करीब 12ः30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद मैजिक सड़क किनारे जाकर पलट गया। हादसे में टाटा मैजिक सवार 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान में रुक्मणी, कामिनी, तेजपाल, सुरेश, परमजीत और मुक्ति शामिल हैं, जिनकी उम्र 35 से 55 वर्ष के बीच है। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अंधेरे के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई, लेकिन लोगों ने मैजिक के नीचे दबे व्यक्तियों को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने 7 एम्बुलेंस को बुलाया और घायलों को नरवाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया और बाकी घायलों को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :