30 वर्ष पुरानी पानी की लाइने उखाड़ी,लोगो ने cm पोर्टल पर करी शिकायत।

खबरे शेयर करे :

सतीश कुमार अग्रवाल,

हल्द्वानी।25 वर्षो से पड़ी पानी की लाइनों को जमीन खुदाई करते समय तोड़ दी,अब भू स्वामी कहता है की हमारी जमीन है मै चाहे जो करु।मामला हल्द्वानी तीन ताश देवलचौड़ स्थित सदभावना इंकलेव कालोनी का है।स्थानीय कालोनी वासियो का कहना है की यहा पर 22 से 23 घर बने जो वर्षो पुराने है और इन घरों मे पानी की पुरानी लाइने पड़ी है जो जिस जमीन से होकर आती है उसके मालिक मुकुल पाठक (अब नही रहे)ने आज तक कोई एतराज नही जताया और नाही उस समय लाइन डालते वक्त इस का विरोध किया,लेकिन कल उनके पुत्र लोकेश पाठक ने अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के जमीन पर जेसेबी चला दी और सब पानी की लाइनों को उखाड़ फेका।

उनका यह भी कहना है की जब इस बारे मे लोकेश पाठक से बात करी तो उन्होंने कहा की यह हमारी जमीन है मै इसमे कुछ भी कर सकता हू।कालोनी वासियो ने इस बावत एक शिकायत cm पोर्टल मे की जिसका संज्ञान लेते हुए तुरंत जेई जल संस्थान जसपाल सिंह ने एक विभागीय कर्मचारी को कालोनी मे भेज कर यथा स्थिति जानी,तथा जल्द ही इस समस्या से प्रभावित लोगो को निजाद दिलाने की बात कही।

फिलहाल अभी कालोनी वासी पानी के लिए तरस रहे है।

cm पोर्टल पर शिकायत करने वालों मे भूपेंद्र सिंह बोरा,सतीश कुमार अग्रवाल,एन एन तिवारी,प्रकाश तिवारी,शंकर दत्त पाठक,तारा दत्त पाण्डेय,वीरेंद्र सिंह बोरा,कुंदन सिंह बिष्ट,सोनू अरोरा,अमर सिंह अधिकारी,भुवन चंद भट्ट,राजू नयाल आदि थे।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से एक मजदूर की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में धातु…


    खबरे शेयर करे :

    चमोली आपदा: नंदनगर में पांच शव मिले, कुल सात की मौत; ससुर और बहू अब भी लापता

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली के नंदनगर में अतिवृष्टि से लापता लोगों की खोज जारी है। सरपाणी लगा कुंतरी गांव से 5 शव बरामद हुए हैं जबकि ससुर और बहू अभी…


    खबरे शेयर करे :