बेकाबू रफ्तार का कहर: नई बाइक पर निकले युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त गंभीर घायल

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड पर हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी नई बाइक लेकर दोस्त संग घूमने निकला था।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बनभूलपुरा के मलिक का बगीचा निवासी मोहम्मद जाहिद फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। उनका इकलौता बेटा मोहम्मद कैफ भी उनकी मदद करता था। परिवार के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर चार बजे कैफ ने एक एजेंसी से नई बाइक खरीदी और घर लौट आया। शाम को नमाज पढ़ने के बाद वह अपने दोस्त अयान के साथ घूमने निकला।

रात करीब नौ बजे बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मोहम्मद कैफ की मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

कैफ की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। उसकी एक बहन देहरादून में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दूसरी बहन घर पर रहकर पढ़ाई कर रही है, कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बरेली रोड बना ‘मौत का हाईवे’

इससे पहले 18 फरवरी को बरेली रोड पर एक भीषण हादसे में कार और ट्रक की भिड़ंत से तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 22 फरवरी को नैनीताल-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग के गौलापार बाईपास पर एक बुलेट बाइक बीच सड़क पर खड़े खराब ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें छात्र करन जोशी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :