*”युवाओं के लिए काम की ख़बर” 751 पदों पर UKSSSC ने निकाली सीधी भर्ती; जानिए पूरी Details*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए काम और अच्छी खबर है, अब बेरोजगार युवा जो सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं आपको बता दें की उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने करीब 751 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है, अगर सरकारी नौकरी की तलाश है तो आपके लिए ये अवसर बेहद ही महत्वपूर्ण है।

यूकेएसएसएससी प्रदेश में करीब 751 खाली पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है, जानकारी दे दें की इसके लिए आयोग ने शुक्रवार को विज्ञप्ति जारी कर दी है, उत्तराखंड में विभिन्न पदों के लिए जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

राज्य में यह भर्ती अलग-अलग विभागों में मौजूद खाली पड़े पदों के लिए की जा रही है. इसके लिए पदों के अनुसार अलग-अलग आहर्ताएं तय की गई है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रूप से प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।

1:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और राज्यपाल सचिवालय समेत दूसरे विभिन्न संस्थाओं के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UKSSSC के लिए ही डाटा एंट्री ऑपरेटर के तीन पदों पर भर्ती की जानी है. इसके अलावा राज्यपाल सचिवालय के लिए कंप्यूटर सहायक के तीन पदों पर भर्ती होनी है।

2:- विभिन्न विभागों में 465 खाली पदों पर कनिष्ठ सहायक के लिए भर्ती होगी. इसी तरह राज्य संपति विभाग के पांच स्वागती पद के लिए भर्ती की जाएगी. राज्य में सिंचाई विभाग के लिए 268 मेट और 06 कार्य पर्यवेक्षक की भर्ती होनी है. साथ ही राज्य संपति विभाग में आवास निरीक्षक के एक पद पर भर्ती की जानी है. इस तरह कुल मिलाकर 751 पदों पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती करवाने जा रहा है।

युवा 11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आयोग ने आवेदन करने की अंतिम तिथि एक नवंबर रखी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अवधि 5 नवंबर से 8 नवंबर तक तय की गई है।

वहीं, जानकारी दे दें की लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2025 रखी गई है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मार्तोलिया के अनुसार परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा और परीक्षा के दौरान पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :