उधमसिंहनगर” दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधमसिंहनगर में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं बता दें की कोई भी किसी को भी गोली मारकर चला जाता है, घटना जिले के जसपुर की है।

जानकारी के मुताबिक बता दें की घटना जसपुर के कलियावाला क्षेत्र की है, जहां एक युवक जिसका नाम मंजीत सिंह बताया जा रहा है, उसको कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या दी। मौके पर एसपी अभय सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। एसपी ने बताया कि कुछ लोग किसी काम के बहाने मंजीत को बुलाकर ले गये और उसे गोली मार दी।

वहीं पहुंची टीम मौके पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस घटनास्थल पर भी जानकारी ले रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंजीत सिंह पेशे से किसान है। वह हाईवे किनारे अपनी जमीन पर ढाबा खोलने की तैयारी कर रहा था। निर्माण कार्य को देखने के लिए शनिवार को गया था। इस बीच हाईवे किनारे दो हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही मंजीत प्लेट पर पहुंचा उन्होंने उसपर फायर झोंक दिया। गोली लगने पर वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आस पास के लोग देखकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस धर पकड़ में जुट गई है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :