तलवार व तमंचा दिखाकर टशनबाजी कर रहे दो युवक गिरफ्तार” तलवार और तमंचा बरामद।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो तलवार और तमंचे का प्रदर्शन कर लोगों को डरा-धमका रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रंपुरा चौकी प्रभारी जीडी भट्ट अपनी टीम के साथ 8 दिसंबर की रात को गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक विनोद कोली, जो कि मैकेनिक का काम करता है, तलवार लहराकर टशन दिखा रहा है और लोगों को भयभीत कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रंचिंग मैदान वाले मार्ग पर जाकर देखा। जैसे ही विनोद ने पुलिस को देखा, उसने तलवार को अपनी पेट के पास छिपा लिया। लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस ने वार्ड-22, इमली मोहल्ला निवासी विनोद कोली को दबोच लिया और उसके पास से तलवार भी बरामद कर ली।

इसके अलावा, रंपुरा चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक अन्य युवक संदीप चौहान उर्फ तिड़ी इलाके में तमंचे से हवाई फायरिंग कर लोगों को धमकाता रहता है। पुलिस ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी।

संदीप ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने खेड़ा बस्ती निवासी संदीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी जेब से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।

पूछताछ में संदीप ने बताया कि वह केवल टशन दिखाने के लिए हवाई फायरिंग करता है ताकि लोग उससे डरें। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सतर्कता की सराहना हो रही है।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :