बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: फरार बाबा अनूप सिंह की तलाश में दो विशेष टीमें गठित।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिले के चर्चित बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त बाबा अनूप सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और दो विशेष टीमें गठित की गई हैं।

बीते 28 मार्च 2024 को नानकमत्ता में बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज मामले में कई नाम सामने आए। शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू और सरबजीत सिंह को नामजद किया गया था, जबकि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरबंस सिंह चुघ, प्रीतम सिंह संधू, फतेहजीत सिंह और रतनपुरा नवाबगंज के जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को साजिशकर्ता माना गया।

अब तक पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आठ अप्रैल को हरिद्वार में शूटर बिट्टू का एनकाउंटर हो चुका है, जबकि दूसरे शूटर सरबजीत सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

लेकिन मुख्य अभियुक्त बाबा अनूप सिंह अब भी फरार है। पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के साथ ही  25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, अब एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर दो विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो बाबा अनूप सिंह की तलाश में जुट गई हैं।

ये टीमें सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और सुरागकशी के जरिए अनूप सिंह का सुराग लगाने का प्रयास कर रही हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :