*दर्दनाक” मॉर्निंग वॉक पर निकले थे दो बुजुर्ग, तेज रफ्तार वाहन ने मार दी टक्कर; दोनो की मौके पर ही मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड में सड़क हादसे के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं अगर बात राजधानी देहरादून की करें तो आए दिन कोई न कोई व्यक्ति सड़क हादसों में अपनी जान गंवा रहा है, बता दें कि एक और बड़ा हादसा हुआ जिसमें एक नहीं 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, मामला देहरादून के डोईवाला का है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, दोनो की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक देहरादून के डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत जौलीग्रांट के पास हाईवे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है, घटना में कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दोनों शवों को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :