फिर बड़ा हादसा” चेकिंग के दौरान रोकी गई गाड़ी से टकराई कई गाड़ियां, हादसे में एक की मौत कई घायल।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक के बाद एक सड़क हादसे देखने को मिल रहे हैं, बता दें कि अब एक और बड़े हादसे की खबर सामने आई है जहां चेकिंग के दौरान एक वाहन से अचानक कई वाहन टकरा गए, और इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं तो वहीं एक की मौत भी हुई है, इस सड़क हादसे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि बीते दिनों ही एक भयानक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाइवे पर आशारोड़ी चेक पोस्ट पर हुआ है. सेल्स टैक्स की टीम ने एक वाहन को चेकिंग के लिए रोका. अचानक रुकने का इशारा मिलने पर वाहन चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर यूटिलिटी रोक दी. इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कई वाहन धड़ाधड़ एक-दूसरे से टकराते चले गए. आखिर में सबसे पीछे आ रहा एक कंटेनर सभी वाहनों को रौंदता हुआ पलट गया.

इस भीषण हादसे में एक के बाद एक 6 वाहन पलट गए. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी शामिल हैं. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. इस बड़े सड़क हादसे से देहरादून के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :