जिंदा महिला को अभिलेखों में बताया मृत, 10 माह बाद भी न्याय के लिए भटक रही वृद्धा।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– कासगंज जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव गौसपुर भूपाल गढ़ी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक जीवित विधवा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उसका अन्तोदय कार्ड रद्द कर दिया गया और उसे सभी सरकारी लाभों से वंचित कर दिया गया।

58 वर्षीय ग्याश्री उर्फ राजश्री, पत्नी नेकसे लाल, बीते 10 महीनों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। 14 दिसंबर 2022 को ग्राम पंचायत की बैठक में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रस्ताव में न केवल उन्हें मृत बताया गया, बल्कि उनकी जमीन भी गलत तरीके से 25 बीघा दर्शाई गई, जबकि उनके पास केवल 2 बीघा भूमि है।

ग्राम प्रधान रमनेश और ग्राम पंचायत सचिव चंद्रप्रकाश ने मिलकर ग्याश्री का अन्तोदय कार्ड निरस्त करवा दिया और उसका लाभ किसी अन्य परिवार को दे दिया।

महिला ने अलीगढ़ रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। हालांकि, तीन बार जांच हो चुकी है, लेकिन परिणाम ‘ढाक के तीन पात’ ही रहे।

सवाल ये है कि बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के आखिर पंचायत सचिव ने महिला को किस आधार पर मृत घोषित किया? और दो साल बीत जाने के बावजूद मृत्यु प्रमाण पत्र क्यों नहीं जारी किया गया?

अब देखना ये है कि क्या न्याय की इस लड़ाई में ग्याश्री को आखिरकार इंसाफ मिलेगा या फिर ये मामला भी फाइलों की धूल में गुम हो जाएगा?


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :