*”तेज रफ्तार ने फिर छीनी जिंदगियां, कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रोजाना हो रहे सड़क की अक्सर वजह तेज रफ्तार होती है, एक और बड़ा मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक एक कार और टेंपो की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा ओवरटेकिंग के दौरान हुआ जिसमें कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मारी. मरने वालों में छह लोग एक ही परिवार के थे। ये हादसा उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हुआ है।

दरअसल एक ही परिवार के छह लोग झारखंड से विशाल की शादी करने के बाद अपने गांव आ रहे थे, परिवार के लोग मुरादाबाद से एक थ्री व्हीलर कर वापस अर्धरात्रि के बाद गांव तिबड़ा जा रहे थे। धामपुर नगीना मार्ग पर पीछे से क्रेटा कार ने टक्कर मार दी, जिसमें घायल सभी छह लोगों की उपचार के लिए चिकित्सालय जाते समय मौत हो गई। थ्री व्हीलर चालक अजब सिंह की भी मौत हो गई। हादसे में घायल क्रेटा सवार शेरकोट निवासी सोहेल अल्वी व अमन को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :