*रिटायर्ड शिक्षक” को यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी ने हनी ट्रैप में फंसाया, वसूले लाखों रुपए; जानें पूरा मामला।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उधमसिंहनगर जिले से हनीटैप का बड़ा मामला सामने आया है एक रिटायर्ड शिक्षक को यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी ने हनीटैप में फंसाकर पैसे वसूले, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पति पत्नी पत्रकारिता व सूचना अधिकार की आड़ मे लोगों को डराते धमकाते हैं।

खटीमा (उत्तराखंड) में एक रिटायर्ड शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी ने शिक्षक को फंसाने के लिए एक योजना तैयार की थी, उन्होंने शिक्षक को ब्लैकमेल करने के लिए एक जाल बिछाया, ताकि उनसे धन वसूला जा सके।

यूट्यूबर चैनल संचालित करने वाले पत्रकार वैभव अग्रवाल और उनकी पत्नी बबीता अग्रवाल उर्फ विधि के खिलाफ खटीमा कोतवाली में जगदीश चंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने तहरीर दी थी. तहरीर में उन्होंने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की नकदी और फोन जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया था. जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी पर जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

खटीमा कोतवाली क्षेत्र के उक्त प्रकरण की जानकारी जिला उधमसिंह नगर मीडिया ग्रुप के माध्यम जारी की गई है. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 23-10-2024 को जगदीश चन्द्र जोशी पुत्र बाला दत्त जोशी निवासी वार्ड न-14 खटीमा थाना खटीमा द्वारा तहरीर दी गयी कि वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासी शिव कॉलोनी वार्ड न-17 खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर द्वारा उन्हें पूजा पाठ के लिये अपने घर पर बुलाया गया. इस दौरान दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वो बेहोश हो गये, जगदीश चंद्र जोशी ने आरोप लगाया कि बेहोशी की दशा में पति पत्नी द्वारा उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई गई. उनकी अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी दी गई. इस तरह उनसे 257,000 रुपए और एक मोबाइल फोन अब तक जबरन वसूले गए हैं. पति पत्नी बार-बार वीडियो और फोटो वाययल करने की धमकी देकर और पैसों की मांग कर उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं. साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्व एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो न्यायालय में विचाराधीन है. पुलिस अनुसार पूछताछ हेतु दोनों पति पत्नी को थाने बुलाया गया. दोनों से अलग-अलग गहनता से पूछताछ की गई और दोनों के मोबाइलों को चेक किया गया तो पीड़ित व्यक्ति की फोटो तथा वीडियो मौजूद मिली।

 

दोनों के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी गलती के लिए माफी मागते हुये बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता और सूचना अधिकार की आड़ में लोगों को डराते धमकाते हैं. पंडित जगदीश चन्द्र जोशी हमारे यहां पूजा करने आते थे. ये शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे. इनके पास पैसा बहुत है. हमको लालच आ गया था. इस कारण हमने षडयंत्र के तहत इनकी फोटो तथा वीडियो बना ली थी. वीडियो और फोटो को वायरल करने का डर दिखा कर इनसे पैसे वसूल करते थे।

पूछताछ में बबीता अग्रवाल उर्फ विधि द्वारा बताया गया कि मैं आरटीआई कार्यकर्ता हूं. सूचना अधिकार का डर दिखाकर हम लोगों को डराते धमकाते हैं. अभियुक्तगण के मोबाइल में अन्य लोगों से भी चैटिंग की गयी है, जिसकी गहनता से पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :