*”जुआरियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई” जुआं खेल रहे 5 लोग गिरफ्तार, इतनी नगदी बरामद।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर पुलिस ने बड़ी बड़ी कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है साथ ही पुलिस ने ₹1,82,380 नकद बरामद की है।

बता दें कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत गदरपुर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अपराध एवं काशीपुर के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में की गई।

 

घटना का विवरण:

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुलवंत नगर गांव में उदय साइट्रस प्लॉट के पास खुले स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना गदरपुर के थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ दिनांक 3 दिसंबर 2024 की शाम को छापा मारा। मौके पर पांच व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

1. अजय पुत्र मेहेंद्र पाल, निवासी सुनार गली, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

2. गौरव कुमार पुत्र वेद राज, निवासी वार्ड नं. 10, अनाज मंडी, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

3. आशीष पुत्र वेद राज, निवासी वार्ड नं. 10, अनाज मंडी, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

4. विक्रम पुत्र मदन लाल, निवासी वार्ड नं. 1, ज्ञान विहार, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

5. विपिन कुमार पुत्र हंसराज, निवासी ग्राम आदर्श नगर, थाना गदरपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।

बरामदगी का विवरण:

1. जुए के फड़ से कुल ₹1,82,380 नकद।

2. छह मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के)।

3. ताश के 52 पत्ते (गुलाबी, लाल, पीले रंग)।

अभियुक्तों को धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मौके से बरामद धनराशि, मोबाइल फोन, और ताश के पत्तों को जब्त कर लिया गया। अभियुक्तों के खिलाफ थाना गदरपुर में FIR संख्या 311/2024 दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, ऐसे अभियानों का उद्देश्य समाज में अपराध और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाना है। आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :