*दर्दनाक हादसा” पुल से गिरी बाइक, अधिवक्ता के बेटे समेत 2 की मौत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- जिले में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है, अब दो और युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, बता दें कि नैनीताल जिले में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती देर शाम नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक पुल से नीचे गिर गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।

घटना नैनीताल रोड पर आमपड़ाव के समीप मटियाली बैंड के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, नैनीताल के जॉय विला कंपाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता लता नेगी के बेटे वैभव नेगी अपने दोस्त अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी गए थे। दोनों देर शाम हल्द्वानी से नैनीताल लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पुल से करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू टीम ने की कड़ी मशक्कत

सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस चौकी, दमकल और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को खाई से गंभीर हालत में निकाला गया। उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवारों में मचा कोहराम

इस घटना से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भीमताल में एक दिन पहले हुआ था हादसा

गौरतलब है कि बीते दिन हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर रेता लेकर जा रहा एक ट्रक भी अनियंत्रित होकर भीमताल झील में गिर गया था। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई थी।

नैनीताल जिले में लगातार हो रहे हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे सड़क पर सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :