*”महाकुंभ गई थी मां” उधर बेटे की बेरहमी से कर दी हत्या, दोस्ती का खौफनाक अंत।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- ऊधमसिंह नगर के किच्छा में तीन दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

9 फरवरी की शाम से था लापता

सतुईया निवासी बंटी (30) बीते 9 फरवरी की शाम से लापता था। जब वह लापता हुआ, तब उसकी मां महाकुंभ गई हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ गांव में था। मंगलवार शाम जब उसकी मां घर लौटी, तो बेटे के गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

तीन दोस्तों ने हवेली में दी दर्दनाक मौत

जांच में पता चला कि बंटी आखिरी बार अपने तीन दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के बाहर एक हवेली में बंटी की हत्या धारदार हथियार से कर दी और शव छिपा दिया।

गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। हत्या की वजह की जांच जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :