केंद्रीय राज्यमंत्री की माँ भी जांच के दायरे मे।

खबरे शेयर करे :

उत्तर -प्रदेश। कानपुर में हुए अरौल सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत के प्रकरण में पुलिस ने विवेचना पूरी कर ली है। इस मामले में डॉ. सोनेलाल पटेल एजुकेशन सेंटर अरौल की प्रबंधक कृष्णा पटेल और स्कूल प्रिंसिपल दीपा निगम को भी हादसे में लापरवाही का दोषी मानते हुए पूरक चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस पूर्व में वैन चालक, ट्रक चालक और लोडर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। कृष्णा पटेल केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की मां हैं।

बीती 8 फरवरी 2024 को दोपहर लगभग तीन बजे सरैया दस्तम खां गांव के पास डॉ. सोनेलाल पटेल एजुकेशन सेंटर के बच्चों को घर छोड़ने जा रही ओमिनी वैन खड़े ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें दो बच्चों यश तिवारी व निष्ठा की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अंकिन गांव निवासी यश तिवारी के पिता आलोक कुमार तिवारी की तहरीर पर अरौल थाने में 9 फरवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज की थी।

इस मामले में पुलिस ने वैन चालक हलपुरा अरौल निवासी हरिओम कटियार, ट्रक चालक मेरठ निवासी सरफराज, लोडर चालक ग्राम उनसान सिकंदरा कानपुर देहात निवासी ऋषि कटियार और डॉ. सोनेलाल पटेल एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक व प्रिंसिपल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

बाद में पुलिस ने विवेचना के दौरान हरिओम कटियार को धारा 304 (गैरइरादातन हत्या) की धारा में दोषी करार कर जेल भेजा था। बाकी लोडर और ट्रक चालक को 304 ए(लापरवाही से मौत हो जाने) की धारा में जेल भेजा गया था। पुलिस द्वार स्कूल प्रिंसिपल और प्रबंधक की जांच की जा रही थी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


    खबरे शेयर करे :

    देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


    खबरे शेयर करे :