*”जिले में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने दंपती को रौंदा, मौके पर मौत; बेटी गंभीर।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मौके पर मौत, बेटी घायल

काशीपुर/सुल्तानपुर पट्टी। परमानंदपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 10 साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

शादी से लौटते समय हुआ हादसा

सोमवार को परमानंदपुर निवासी आसिफ के बेटे का निकाह था। इस शादी में शाहिद (35) निवासी ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद अपनी पत्नी भूरी (30) और 10 साल की बेटी के साथ आए थे। शादी के बाद सोमवार शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे, परमानंदपुर के पास अचानक 22 टायरा डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शाहिद और भूरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

डंपर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर चालक और परिचालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस बीच एसडीएम अभय प्रताप सिंह और आईटीआई प्रभारी कुंदन रौतेला भी मौके पर पहुंचे।

चार बहनों में सबसे छोटी है घायल बच्ची

मृतक शाहिद की चार बेटियां हैं और घायल बच्ची सबसे छोटी है। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डंपर ने बिजली के पोल को भी क्षतिग्रस्त किया

ग्रामीणों के अनुसार, टक्कर के बाद डंपर बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :