पानी लेने गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने बनाया निवाला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया NH जाम।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रामनगर के ग्राम रिंगौडा क्षेत्र में घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव की अन्य महिलाओं के साथ पानी लेने गई एक बुजुर्ग महिला पर बाघ ने हमला बोलकर उसे मौत के घाट उतार दिया घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव नेशनल हाईवे 309 पर रखते हुए जमकर प्रदर्शन करने के साथ ही जाम लगा दिया ग्रामीणों के आक्रोश के आगे पर्यटको और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीण बाघ को गोली मारने की मांग की।

3 घंटे से अधिक तक ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम करते हुए जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान अधिकारियों ग्रामीणों के बीच तीखी नोक झोक भी हुई।

रामनगर के रिंगोड़ा गांव की बुजुर्ग महिला 70 साल की तुलसी देवी अपने साथियों के साथ पानी लेने के लिए गई थी। इसी दौरान बाघ ने उसे अपना निवाला बना लिया। बाघ महिला को अपने साथ घसीटते हुए कोसी नदी की ओर लेकर चला गया।

हमले की जानकारी तुलसी देवी के साथ मौजूद महिलाओं ने गांव जाकर ग्रामीणों और वन विभाग को दी। जिसके बाद ग्रामीणों और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और काफी ढूंढने के बाद महिला का शव कोसी नदी की ओर 500 मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ मिला।

इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके चलते ग्रामीण दो किलोमीटर तक पैदल चलकर शव को लेकर अपने गांव पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली- बद्रीनाथ हाईवे 309 पर जाम लगा दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रामनगर वन विभाग के डीएफओ दिगंत नायक नायक ने ग्रामीणों को समझाते हुए बताया कि मौके पर वन कर्मियों की गश्त लगा दी गई है साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील करते हुए बताया कि घटना के संबंध में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को अवगत कराते हुए इस बाघ को पकड़े जाने की मौखिक अनुमति मिल गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बाघ को पकड़े जाने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी करने के साथ ही ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम को भी रवाना किया जाएगा.

गांव में पानी की समस्या को लेकर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट से हुई वार्ता के बाद विधायक द्वारा इस गांव में विधायक निधि से हैंड पंप लगाने के लिए ₹500000 की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की गई है।उन्होंने बताया कि गुरुवार से इस क्षेत्र में पंप लगाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी तथा मृतका के परिजनों को नियम अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई की जाएगी इसके बाद आकोर्षित ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :