*तेज़ रफ्तार का कहर” सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा को डंपर ने मारी टक्कर, महिला का कटा हाथ; हालत गंभीर।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के किच्छा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आदित्यनाथ चौक पर एक तेज़ रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे में अन्य तीन लोग भी ज़ख्मी हुए हैं।

ये हादसा शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब एक ई-रिक्शा आदित्यनाथ चौक पर सड़क पार कर रहा था। तभी बाजपुर से बजरी लेकर आ रहा एक डंपर बेकाबू हो गया और ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 35 वर्षीय राजकुमारी, पत्नी संजीत, निवासी पंजाबी मोहल्ला, वार्ड नंबर 16, किच्छा गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर के बाद उनका एक हाथ बाजू से कट गया और दूसरा हाथ कुचल गया। इसके साथ ही उनकी आंखों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

ई-रिक्शा चालक गोविंद को भी गंभीर चोटें आई हैं, उनका बायां पैर बुरी तरह जख्मी हुआ है। दो अन्य सवारियों को भी इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया, जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। यह हादसा एक बार फिर से तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी की तरफ इशारा करता है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड: यहाँ फैक्ट्री मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का हंगामा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र के एक्कड़ कलां डंपिंग जोन के पास देर रात हुए सड़क हादसे में फैक्ट्री से ड्यूटी कर लौट रहे एक मजदूर की मौत…


खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल ने ली प्राधिकरण की बैठक, अधिकारियों को निर्देश, जनता की शिकायत आई तो कोई बख्शा नहीं जाएगा

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास…


खबरे शेयर करे :