अल्मोड़ा बस हादसे में अनाथ हुई बच्ची शिवानी की जिम्मेदारी उठाएगी धामी सरकार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– अल्मोड़ा में हुए बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली तीन वर्षीय शिवानी की जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार ने उठाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि शिवानी की शिक्षा, देखभाल और पालन-पोषण की व्यवस्था सरकार करेगी। सरकार की यह पहल शिवानी के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ताकि वह अपने माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

 

मुख्यमंत्री धामी ने इस दर्दनाक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं। हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।” मुख्यमंत्री ने उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है।

 

सरकार की यह पहल प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करने और उनके जीवन में स्थिरता लौटाने की एक कोशिश है, ताकि वे इस दुखद समय से उबर सकें।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

हल्द्वानी : यहां नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने कई वाहन ठोके

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :लालकुआं। स्टोन क्रेशर से खनन सामग्री लेकर आ रहा नशे में धुत ट्रक चालक ने लालकुआं के प्रवेश द्वार से लेकर शहर तक आधा दर्जन वाहनों में…


खबरे शेयर करे :

देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों की बर्बरता की कहानी, 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :माता-पिता पैरालाईज्ड; कैंसर पीड़ित, पिता के साये से महरूम 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित स्कूल से निकालाः 15-15 दिन स्कूल से…


खबरे शेयर करे :