*दर्दनाक” कार की चपेट में आकर 8 साल के बच्चे की मौत, अपनी नानी के घर जा रहा था मासूम।*

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता से अपनी नानी के घर जा रहे एक मासूम बच्चे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, बता दें कि नानकमत्ता से अपनी मां के साथ अपनी नानी के घर टनकपुर जा रहा था, तभी कार की चपेट में आने से एक आठ वर्षीय बालक बुरी तरह घायल हो गया. जिसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया, वहीं बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने घटनास्थल से भागे कार चालक को बनबसा से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.वहीं मृतक बच्चे के मामा की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतक बच्चा अपने परिवार में एकलौता पुत्र था, वहीं मृतक के पिता दिल्ली में कार्यरत बताये जा रहे हैं. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।

 

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

उत्तराखंड:( Job Alert) पीएनबी में 5138 अप्रेंटिस की भर्ती

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां देश के सभी राज्यों में होगी। चयनित उम्मीदवारों को…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में नए डीएम विशाल मिश्रा ने पदभार संभाला

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :रुद्रप्रयाग में नए डीएम मिश्रा ने पदभार संभाला रुद्रप्रयाग। जनपद के नए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शुक्रवार देर सांय कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने प्रशासन के साथ…


खबरे शेयर करे :